गोबर से गौ काष्ठ बनाने की मशीन का शुभारंभ
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मंडोर स्थित पन्नालाल गौशाला में गोबर से गौ काष्ठ बनाने की मशीन का शुभारंभ हुआ। गौशाला ट्रस्ट के सचिव जवरीलाल सालेचा ने बताया कि पर्यावरण की दृष्टि से यह बहुत ही उपयोगी व सकारात्मक पहल है। गोबर से बनी काष्ठ का उपयोग करने से वातावरण की भी शुद्धि होती है। साथ ही इससे होने वाली आय को भी गौमाताओं की सेवा लगाने से उनकी अधिक उचित सेवा का लाभ मिलेगा। बता दे कि गौ काष्ठ गाय के गोबर से बनता है। इसकी लागत सामान्य लकड़ी से ज्यादा आती है, लेकिन इस लकड़ी से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है।