पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट शक्ति ने सेवा पखवाड़े के 15वें दिन पुलिस कमिश्नेरट के कई आला अधिकारियों का सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष रीटा सोनी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्र सिंह यादव एवं रातानाडा थानाधिकारी ज़ुल्फिक़ार अली सहित भगत की कोठी चौकी इंचार्ज एएसआई धन्नाराम को प्रशस्ति पत्र, फूल, सैनिटाइजर, फेस मास्क इत्यादि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।