पौधरोपण कर दिया प्रकृति बचाने का संदेश
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया राजस्थान जोन द्वारा 25 जुलाई तक प्रदेश स्तरीय चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में संगठन की जोधपुर इकाई द्वारा मंडोर रोड स्थित कब्रिस्तान परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही प्रकृति बचाने का सन्देश दिया। इस अभियान के संयोजक मूसअब अली ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है इसिलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए। इस अभियान के तहत जोधपुर शाखा द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें कक्षा पंचम से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही एक पोस्टर डिजाइन कर जोधपुर शहर में लगाया जाएगा, जिससे समाज के अंदर पर्यावरण के प्रति सजगता और जागरूकता लाई जा सके। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जावेद, रजाउल्लाह, इकरमा, मूसब अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।