एलआर विश्नोई की हुई पदोन्नति
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नगरीय विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा लाडूराम विश्नोई को अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता से मुख्य अभियन्ता के पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्तमान में एलआर विश्नोई जोधपुर विकास प्राधिकरण में निदेशक अभियांत्रिकी के पद पर पदस्थापित है। प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अभियन्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर उनके पदोन्नति पर शुभकामनाएं प्रदान की।