पौधों को रक्षा सूत्र बांधे

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लाल बूंद जि़न्दगी रक्षक सेवा संस्थान द्वारा मित्रता दिवस व रक्षा बंधन के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, रातानाडा, माता का थान, नांदड़ी में 50 पौधे रोप कर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की और पौधों को रक्षा सूत्र बांधे। संस्थान संरक्षक डॉ नगेन्द्र शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ ने बताया कि अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि पेड़-पौधे जीवधारी है। वे हमारे जीवन रक्षक है। वे हमारे मित्र हैं। वह हमें प्राणवायु देते हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं। इस अभियान में हमे पूरा विश्वास है कि इससे लोगों में पेड़ों के प्रति जागरुकता आएगी और वह पेड़ काटने के बजाए पौधारोपण के लिए प्रेरित होंगे। संस्थान ने राखी बांधने यानी पेड़ों के रक्षा विधान का अभियान शुरू किया है। संस्था के सचिव रवि तिवाड़ी ने बताया कि संस्थान पौधरोपण अभियान के तहत संस्थान के सभी सदस्यों ने 2-2 पौधे रोप कर उनके सार सम्भाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक परसराम तिवाड़ी, गजेंद्र गौड़, संजय बिश्नोई, सुमेरराम कछवाहा, सुनील सियाग सहित संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद थे।