पनीर ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी

पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है?
अब घर पे बनाये 5 मिनट के अंदर यम्मी यम्मी ब्रेकफास्ट|| अगर आपके बच्चो को स्कूल के लिए लेट हो रहा है तो झटपट से बनाये पनीर ब्रेड रोल…इसे आप बच्चो के ब्रेकफास्ट या लंच में भी दे सकते है | पनीर ब्रेड रोल अपने में एक अनोखी रेसिपी है| ब्रेड का क्रिस्पी स्वाद और पनीर की सॉफ्टनेस!! ये दोनों चिझे मिलकर इसे स्पेशल और लाजबाब बना देती है | इसमें चटनी का बहुत ज्यादा महत्त्व है | आज के ज़माने में लोग इतने ज्यादा व्यस्त हो गए है कि उन्हें खाने का भी मौका नहीं मिलता, और ऐसे में वे जल्दी से बनाने वाली रेसिपी बनाना चाहते है | तो ये रेसिपी उन लोगो के लिए है…. इसे बनाना बहुत आसान है और ये बहुत ही कम समय में बन जाती है | तो चलिए देखते है कि इसे कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चिझो कि जरुरत होगी….
सामग्री:-
ब्रेड(Bread): 6 पीस उजाला/ भूरा
बटर(cottage paneer): 1 कप (बारीक़)
अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic pest): 1 चम्मच
काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर(Kashmiri red chili Powder): 2 चम्मच
जीरा पाउडर (Comin Powder): 1/4 चम्मच
गरम मशाला(Garam masala): 1/4 चम्मच
टोमेटो सॉस(Tomato Souce): 2 चम्मच
आमचूर पाउडर(Dry Mango Powder): 1/4 चम्मच
धनिया पत्ता(Coriander Leaves)
नमक(Salt): 1/4 चम्मच
हरी चटनी(Geen Chutney): 4 चामच
घी या तेल(Ghee OR Oil): 2-3 चम्मच
आप पढ़ रहे है कि पनीर रोल कैसे बनाते है? अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये पढ़ सकते है #1. फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि? and #2. नाचो चिप्स के साथ पनीर का सॉस कैसे बनाये?
बनाने की विधि:-
1.सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बारीक़ किये हुए बटर को डाल दे |
2. उसके बाद उसमे अदरक लहसुन पेस्ट,कश्मीरी मिर्च, जीरा पाउडर,गरम मशाला, टोमेटो सॉस,आमचूर पाउडर, धनिया पत्ता और नमक डालकर उसे अच्छे से मिला
ले |
3. और अब हमारी पनीर भरने के लिए तैयार हो गयी है |
4. अब ब्रेड को ले और उसके किनारे वाले भाग को काट कर हटा दे |
5. फिर उसे लम्बा और पतला बेल ले |
6. फिर उसपर हल्का हरी चटनी को डालकर चारो तरफ मिला दे |
7. फिर पनीर के मिक्सचर को थोड़ा सा ले और उसको दबाते हुए हल्का लम्बा बना ले |
8. फिर ब्रेड पे रखकर उसका रोल बना ले |
9. अब गैस पे पैन रखे और उसमे हल्का तेल डालकर ब्रेड के रोल को डाल दे |
10. और उसे मध्यम आंच पे थोड़ी देर पकने दे |फिर ब्रश से ब्रेड पे हल्का तेल लगा दे |
11. फिर उसे पलट दे और चारो तरफ से पका ले |
12. और यहाँ पे हमारी ब्रेड रोल बनकर तैयार हो गयी है |इसे गरमा- गरम चटनी के साथ पड़ोसे |