किशोरवय बालिकाओं की समस्याओं को लेकर चर्चा की

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। लक्की बाल निकेतन सीनियर सैकंडरी विद्यालय कमला नेहरू नगर में किशोरवय बालिकाओं की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु एक वार्ता का आयोजन किया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा शर्मा के साथ हुई इस वार्ता में किशोरवय बालिकाओं के मासिक धर्म एवं बढ़ती हुई उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल बदलावों एवं समस्याओं तथा उनके संभावित उपचारों के बारे में जानकारी दी गई। पल्र्स टू गल्र्स नाम इस वार्ता में डॉ. सीमा शर्मा ने एक वैक्सीन का नाम बताया जो सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बालिकाओं को दी जा सकती है। समन्वयक अनुराधा शर्मा एवं हयूमन रिर्सोस ऑफिसर वंदना गोयल के साथ हुई इस वार्ता का फेसबुक एवं यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रदर्शन हुआ। इसमें कई अभिभावकों, माताओं द्वारा किए गए सवालों एवं समस्याओं का समाधान किया गया। प्राचार्य कुलदीप सिंह राठौड़ ने डॉ. सीमा शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button