कंटीली झाडिय़ां हटाकर श्रमदान किया

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। आरटीओ ऑफिस के पीछे स्थित श्रीराम नगर में श्रमदान किया गया। श्रीराम नगर सोसायटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बीदावत ने बताया कि श्रीराम नगर कॉलोनी की ए रोड पर नगर निगम कर्मियों के साथ कॉलोनीवासियों ने श्रमदान कर आवागमन योग्य बनाया। इस रोड पर बेतरतीब कंटीली झांडिय़ां व कंकर-पत्थर होने के कारण परेशानी के चलते आवागमन बंद था। हाल ही में इस रोड पर कंटीली झाडिय़ां हटवाई गई तथा श्रमदान किया। इस दौरान सचिव नारायण सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष पुखराज शर्मा, भवानी सिंह खांगटा, भैंरूसिंह राजपुरोहित, नरेंद्र सिंह शेखावत, राजकुमार भार्गव सहित कॉलोनीवासियों ने भागीदारी निभाई।