अफोर्डेबल हाउसिंग कॉलोनी में किया पौधरोपण

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। संभागीय आयुक्त एवं जेडीए अध्यक्ष डॉ. समित शर्मा के निर्देशानुसार निरन्तर पौधरोपण किया जा रहा है। संभागीय आयुक्त द्वारा समय-समय पर शहर में घूम कर शहर के सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा आमजन से भी पौधरोपण करने की अपील की गई है। इसी क्रम में जोन पश्चिम के अफोर्डेबल हाउसिंग कॉलोनी आयुषी विहार में जेडीए एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त तत्वाधान में पौधरोपण किया गया जिसमें कॉलोनीवासियों द्वारा उत्साहपूर्वक भारी संख्या में भाग लिया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. समित शर्मा की अपील से प्रेरित होकर कॉलोनीवासियों द्वारा जेडीए के साथ मिलकर वृक्षों एवं पौधों की महत्ता को समझते हुए मानसून के मद्देनजर एवं कॉलोनी को हरियाली से परिपूर्ण करने तथा अच्छे मानसून की कामना करते हुए पौधरोपण किया गया।