अमृता देवी विश्नोई उद्यान में किया श्रमदान व पौधारोपण

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। बासनी पुलिया के पास स्थित माता अमृता देवी विश्नोई उद्यान में पर्यावरण प्रेमियों ने श्रमदान करते हुए साफ सफाई की। साथ ही विभिन्न प्रकार के फूलदार एवं छायादार पौधे भी लगाए। विश्नोई टाइगर फोर्स एवं अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों ही संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उद्यान में साफ सफाई का अभियान चलाकर मानसून के मौसम में फलदार एवं छायादार पौधे भी लगाए। इस अवसर पर विश्नोई टाइगर फोर्स के जिला उपाध्यक्ष हिम्मताराम भादू, जिला उपाध्यक्ष भजन हिंगोली, सचिव इन्द्र गिला, अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष श्याम बाबल, जिला सचिव रामनिवास हांणिया, फलोदी जिला संगठन मंत्री अशोक लाभुवाणी, कमाडो फोर्स प्रदेशाध्यक्ष पुखराज खेङी, पर्यावरण प्रेमी जगराम मांजू, रमेश गोदारा कानासर, दिनेश जाणी सेङिया, लक्ष्मण ईराम, दीनदयाल बाबल, रमेश बाबल, अनिल जाखड़, बलदेव जांगु, प्रकाश गोदारा सहित विश्नोई टाइगर फ़ोर्स और अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।