राष्ट्रीय कवि सम्मलेन में जोधपुर के डॉ. आकाश मिड्ढ़ा आमंत्रित

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को संस्कार भारती एवं ग्लोबल देवगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोज्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जोधपुर के युवा कवि एवं साहित्यकार डॉ. आकाश मिड्ढ़ा को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. पूजा जोशी ने बताया कि हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर को याद करते हुए उनकी जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मलेन (एक शाम दिनकर के नाम) अमृत मंथन शाम 6.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। साहित्य के क्षेत्र में अनेक पुरस्कारों, उपलब्धियों एवं योगदान को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा राजस्थान के जोधपुर से डॉ. आकाश मिड्ढ़ा को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में डॉ. आकाश की कविताओं का चयन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मलेन कृत्या-2020 में काव्य पाठ के लिए किया गया था। इस कवि सम्मलेन में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से वीर रस, श्रृंगार रस एवं मुक्तछंद के जाने-माने हस्ताक्षर काव्य पाठ करेंगे और यह कार्यक्रम गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन कवि एवं गीतकार भरत त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा।