खाण्डाफलसा पुलिस थाने के पीछे गंदगी अटा पड़ा है शौचालय
सिवांची गेट से बकरामण्डी मार्ग पर बहते गंदे पानी से आमजन परेशान
जोधपुर। खाण्डा फलसा पुलिस थाना पीछे सिवांची गेट से बकरामण्डी जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होकर पानी सडक़ों पर बहने लगता है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण खाण्डाफलसा थाने के पीछे बना शौचालय गंदगी अटा पड़ा। इसके साथ ही शौचालय में लगे नल व यूरिनर टूटे हुए है और पानी की व्यवस्था भी नहीं है।
इस कारण आसपास के व्यापारियों व आमजन को शौचालय उपयोग करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस शौचालय से नगर निगम स्टोर गैराज मात्र 200 मीटर दूरी पर ही मुख्य मार्ग पर गंदगी के ढेर लगा हुआ है, जिससे राहगीरों व क्षेत्रवासियों को दुर्गंध का सामना भी करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कई दिनों सिवांची गेट स्थित शौचालय गंदगी अटा पड़ा है। नगर निगम कर्मचारी यहां कभी सफाई के लिए नहीं आते है। इसी कारण खाण्डाफलसा पुलिस थाने के पीछे गंदगी का ढेर लगा हुआ है।