जोधपुर में सुहाना सफर लाइव इन कॉन्सर्ट 24 मार्च को
“सुहाना सफर विथ अन्नू कपूर
जोधपुर। 92.7 बिग एफएम देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क है, जो देश के 58 शहरों मे अपने सुनने वालों के घरों में ही नहीं दिल में राज़ करता है।
Big FM की कोशिश रही है कि वो अपने सुनने वालों के लिए हमेशा नए और बेहतरीन कार्यक्रम लेकर आये। और मनोरंजन और आपके प्यार का सफर और भी सुहाना बना जब साल 2013 मे बिग एफएम लेकर आया “सुहाना सफर विथ अन्नू कपूर”। ये वो शो था, जो अपने सुनने वालों के लिए बॉलीवुड की गलियों से ऐसे किस्से और कहानियाँ चुनकर लाया, जो शायद किसी ने सुना हो। इसके साथ ही ताल से ताल मिले अदभुत संगीत ने भी। पर इस शो को आप तक लेकर आये लेजेंड्री फिल्म अभिनेता और जाने माने कलाकार अन्नू कपूर जी। जो अपने अनोखे अंदाज़ के साथ ही बॉलीवुड के इनसाइडर के रूप में जाने जाते हैं।
जब से ये सफर शुरू हुआ तब से अब तक अनेक जाने मने बड़े बड़े अवार्ड्स अपने नाम करके ये शो और इसके सूत्रधार रेडियो की दुनिया पर बेबाक राज करते आये हैं।
92.7 BIG FM का यही ऐतिहासिक शो “सुहाना सफर विथ अन्नू कपूर रेडियो की दुनिया से निकल कर आ रहा है जोधपुर में सुहाना सफर लाइव इन कॉन्सर्ट 24 मार्च को आदिनाथ बिल्डवेल मे डाली बाई सर्किल के पास शाम ६ बजे से। ये वो शो होगा जिसे अपने जादुई अंदाज़ से अन्नू कपूर सुनने वालों के लिए जीवन भर न भूलने वाले अनुभव से सजायेंगे। इसके प्रस्तुतिकरण में होंगे अन्नू कपूर साहिब की अद्भुत कहानियां- किस्से, संगीत और वो यादें जो ले जाएँ रूपहली दुनियां मे।
इस आयोजन मे 92.7 BIG FM के साथ आदिनाथ बिल्डवेल, AG & P प्रथम, मिल्कस्टशन, महाराजा ऑटो प्राइम, शीर घी और अथेर है।