मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 73वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया
– अशोक गहलोत के जन्म दिन पर घेवर केक काट, निगम कर्मचारियों को मीठाई का वितरण किया गया
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 73वां जन्मदिन के उपलक्ष्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन को सेवा से जोड़ते आए हैं। इसी तहत जोधपुर नगर निगम उत्तर में प्रतापनगर नगर निगम सीएसई स्थाई मंहगाई राहत शिविर व आखलिया मण्डल कार्यालय में आखलिया मण्डल अध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती के नेतृत्व मे केक काट कर मंहगाई राहत बचत लाभार्थियों को व निगम कर्मचारियों को मिठाई बाँटकर जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस को शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिला अध्यक्ष सलीम खान के मुख्य अतिथि में हर्षोल्लास से मनाया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव किशन सेन, प्रताप नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश चौहान, उपाध्यक्ष राधेश्याम खिची, महेन्द्र माथुर, लालचन्द चौहान, मोईन गौरी, ताराचंद गुर्जर, आदिल, सेफी, मजर हुसैन, इरफान चिश्ती, फिरोज मुगल, अयुब पठान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं सेवाए प्रदान की।