मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 73वें जन्मदिन पर चादर पेशकर लम्बी उम्र व देश में अमन, चैन की दुआएं मांगी गई

– विधायक मनीषा पंवार व कांग्रेसजनों ने ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह के दरगाह पर अकीदत से चादर पेश की

GULAM MOHAMMED NEWS EDITOR JODHPUR

जोधपुर। राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 73वां जन्मदिन के मुबारक मौके दरगाह ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह के दर पर चादर पेशकर अशोक गहलोत के लम्बी उम्र व देश में अमन, चैन, भाईचारा बने रहे की दुआएं मांगी।
कांगे्रस के वरिष्ठ नेता अतीक सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोज फेम के सान्निध्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 73वां जन्मदिन चादर पेशकर अशोक गहलोत के लम्बी उम्र व देश में अमन, चैन, भाईचारे की दुआएं मांगी गई। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा पंवार सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अपने सर पर चादर रखकर ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह के दरगाह पर चादर पेश की व अकीदत फूल पेशकर अशोक गहलोत के लम्बी उम्र व देश में अमन, चैन, भाईचारे की दुआएं मांगी गई।
चादर पेश करने के दौरान  दरगाह ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह साहिब नज़मी सुलेमानी चिश्ती अल फारूकी रहमतुल्ल्लाह के मजार शरीफ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस के मौके पर सज्जादानशीन पीर नजमुल हसन लतीफी की  सरपरस्ती में मुख्य अतिथि विधायक मनीषा पंवार व विशिष्ठ अतिथि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिलाध्यक्ष सलीम खान,  ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान सिंधी, फिरोज फेम द्वारा चादर पेशकर मिठाई बाँटी गई। दरगाह नाजिम ए आला पीर अबुल हसन मिनाई साहब ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए  लंबी उम्र की दुआ कि व राजस्थान प्रदेश में अमन चैन, शांति, भाईचारे की दुआएं की। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को मिठाई के पैकेट बांटे गए।
इस दौरान यह भी मौजूद थे : लियाकत अली रंगरेज, फिरोज फेम, हरेंद्रसिंह राठौड़, अब्दुल गनी फोजदार, आजम जोधपुरी, पार्षद कुमारी जाफरान, नदीम इकबाल, अब्दुल जावेद, शहबाज खान, सुनील बोहरा, इस्तियाक अली राजू , अरशद चौहान, अतीक सिद्दीकी, एम.एन. रॉय , रज्जाक जिंदरान,  रुबीना खान, रिजवान राजा,  डॉ. आदम अली, रहीम सांखला, आबिद रहमानी, अजीज पठान , नवाब खान, अमजद खान, गुफरान मोदी, साजिद भाई, सफी मोहम्मद, रियाज खान मुल्लाजी, आरिफ चौहान,  कलीम खान, निसार अब्बासी, साबिर भाई, मंसूर अली, सलीम भाई लखारा, समीर भाई, राज मोहम्मद, छोटे मियां, जमील अहमद, कार्तिक बोहरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button