प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत

जोधपुर/लाडनूं । केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए।
लाडनूं में शुक्रवार को बैठक के उदघाटन सत्र के बाद विशेष तीसरे सत्र में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की सफलता और गहलोत सरकार की हर क्षेत्र में असफलता पर अपनी विस्तार से बात रखी। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने धारा प्रवाह उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार ईमानदारी पर चलती है और राज्य की कांग्रेस सरकार बेईमानी पर। हम भाजपा के कार्यकर्ता इस बार बेईमानों से राजस्थान को मुक्त कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार से ईमानदारी की लड़ाई है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर प्रदेश पदाधिकारियो जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना,कार्यक्रमों सहित केन्द्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
खींवसर फोर्ट में स्नेहिल आतिथ्य

केन्द्रीय मंत्री शेखावत शनिवार को जोधपुर से सुबह सड़क मार्ग से लाडनूं के लिए रवाना हुए। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लाडनूं जाते समय मार्ग में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ता और गणमान्यजनों ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत अभिनंदन किया। नागौर खींवसर फोर्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और कुंवर धनंजय सिंह के स्नेहिल आतिथ्य किया। इस दौरान किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। भाजपा जोधपुर शहर ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, जोधपुर देहात दक्षिण के अध्यक्ष जगराम विश्नोई, जोधपुर देहात उत्तर के अध्यक्ष मनोहर पालीवाल भी साथ रहे।
राजस्थानी परम्परा से उत्साह से स्वागत
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लाडनूं पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत का मारवाड़ी साफा पहनाकर राजस्थानी परम्परा से उत्साह से स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कुंकुम का तिलक लगाया मौली बांधी। इसके बाद मंत्री शेखावत ने भाजपा राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छतीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, डॉ. अलका गुर्जर सहित प्रदेश पदाधिकारियो, जन प्रतिनिधियों, सांसदों, विधायको एवम् वरिष्ठ जनों से आत्मीयता से मुलाकात की।

शेखावत की ई-रिक्शा की सवारी
जैन विश्व भारती लाडनूं में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थल पर मुख्य द्वार के समीप पंजीयन के बाद सभागार स्थल जाने के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था की गई। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने ई रिक्शा का आनन्द लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button