मरु निनाद के लिए किया अभ्यास

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के घोष विभाग के 9 नवम्बर से आयोजित होने वाले प्रांतीय शिविर मरू निनाद की पूर्व तैयारियों के क्रम में अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ। यह अभ्यास वर्ग केशव नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हुआ।
महानगर प्रचार प्रमुख लेखाराम बिश्नोई ने बताया कि अभ्यास वर्ग में जोधपुर महानगर के सभी 18 नगरों के कुल 222 स्वयंसेवकों व 20 इकाइयों द्वारा किया गया। शिक्षकों द्वारा स्वयं सेवकों को विभिन्न वाद्य यंत्रों का और रचनाओं की बारीकी से अभ्यास करवाया गया। नौ से 12 नवंबर को होने वाले मरू निनाद घोष वर्ग की कड़ी में जोधपुर महानगर का यह महत्वपूर्ण अभ्यास वर्ग रहा। सभी 18 नगरों के 2-2 घोष पथक मरू निनाद घोष वर्ग में भाग लेंगे ऐसा सुनिश्चित किया गया। 12 नवंबर को घोष वर्ग के अंतिम दिन शहर के मुख्य मार्गों से घोष का पथ संचलन निकलेगा। अभ्यास वर्ग के अंत मे जोधपुर के विभाग संघचालक हरदयाल वर्मा ने स्वंयसेवकों का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button