निम्बाहेड़ा पालिका के अध्यक्ष व पार्षदों का किया स्वागत
जोधपुर। राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी ऐसोसिएशन (रकमा) जिला इकाई जोधपुर के प्रदेश सलाहकार एंव जोधपुर जिला प्रभारी शौकत अली लोहिया, प्रदेश सचिव महबूब हुसैन कुरैशी, जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोअज्जम व जिला प्रवक्ता कफील खान की ओर से निम्बाहेड़ा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के विजयी हुए पार्षदों व निर्विरोध निर्वाचित हुए नगरपालिका अध्यक्ष का सूर्यनगरी भ्रमण के दौरान स्वागत अभिनन्दन किया।
जिला प्रवक्ता कफील खान ने बताया कि राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी ऐसोसिएशन (रकमा) जिला इकाई जोधपुर की ओर से सूर्यनगरी जोधपुर के मेहरानगढ़ भ्रमण के दौरान मेहरानगढ़ परिसर में निम्बाहेड़ा के नगरपालिका के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, पार्षद बंशीलाल राईवाल, रवि प्रकाश सोनी, परवेज अहमद शिब्बी, सलीम चाचा, अतीक खान, एकता सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज पारख, शमशु कमर,रोमी पोरवाल,मुफीद खान, पुष्पा वच्छानी,खेमराज कुमावत, जावेद खान, मोहम्मद कुरैशी, भानुप्रताप सिंह, राजेश कुमार जैन, आजाद देवी नागौरी, फिरदोस बी, निलोफर बी, रुचि बाहेती, तबस्सुम शाह, खेमराज मेघवाल, राधाकिशन गवारिया, राजू भील, नितेश लोट व पार्षद प्रतिनिधि धर्मपाल जाट, नितिन नागौरी, योगेश बाहेती का माल्यार्पण व बुके भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।