व्यास का प्रमोशन होने पर अभिनंदन किया
जोधपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर के उपनिदेशक पद पर अनिल व्यास का स्थाई प्रमोशन होने पर विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान जोधपुर की ओर से सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग कार्यालय में साफा बांध व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विष्णुचन्द्र प्रजापत, संस्थान अध्यक्ष जवानबन गोस्वामी, राजेन्द्र धारू, हुकमाराम चौधरी, कालुराम भाटी, बनवारीलाल, अनिल कुमार, खेमराज प्रजापत,शैतानसिंह, मूलसिंह राठौड, सुनिल सुथार, अर्जुन राव, भीकाराम पूनिया, महेन्द्र खेडी, देवाराम, सहीराम सहीत कई लोग मोजूद थे।