सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ
जोधपुर। शहर विधायक मनीषा पंवार ने झालामण्ड क्षेत्र के हेमनगर में सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
हेमनगर में वर्षो से सडक़ निर्माण नही हुआ था। मुख्य सडक़ से हेमनगर कॉलोनी में पूरी सडक़ जर्जर अवस्था में थी जिस कारण यहां के स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यहां के निवासियों ने विधायक मनीषा पंवार को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक पंवार ने हेमनगर निवासियों की इस समस्या के निदान हेतू जोधपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से आज यहांं सडक़ कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक पंवार ने बताया कि विगत कई वर्षोंं से यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ रहा था। आज यहां विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर शास्त्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, परसराम प्रजापति, नेनुराम प्रजापति, हेमन्त शर्मा, दशरथ प्रजापत, वर्षा चौहान, पूजा शर्मा, रचना, लीला, नारायण सिंह, उगमराज, विसना राम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।