जेएनवीयू की क्रिकेट टीम घोषित
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय चयन समिति के प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने जेएनवीयू जोधपुर की 16 सदस्य क्रिकेट टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी महिपाल सिंह भाटी को सौंपी गई है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव अमन सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह टीम आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में चल रही पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जोधपुर टीम का पहला मैच 28 दिसंबर को खेला जाएगा। टीम में महिपाल सिंह भाटी कप्तान, महिपाल सिंह सोढा, राजवीर सिंह चौहान, हितेंद्र सिंह सोलंकी, प्रणय चौधरी, यशवंत सिंह, गौरव सिंह चौहान, मोहित बोहरा, भरत जसवानी, एकलव्य यादव, यशवीर सिंह, सरवन चौधरी, सुरेश चौधरी, अपूर्व माथुर, रोहित सिंह यशवंत सिंह गहलोत शामिल है।