प्रवीण जैन लोढ़ा को दी श्रद्धांजलि
जोधपुर। नमो नमो मोर्चा की तरफ से दिवंगत प्रवीण जैन लोढ़ा को कार्यालय में दी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में नमो नमो मोर्चा की महिला जिलाध्यक्ष संगीता बोहरा, जिला उपाध्यक्ष लीला शर्मा, महामंत्री सीमा, निखिल टाक, रोहित गहलोत, अभिषेक सेन, भुवन माथुर, सोमेंद्र सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. प्रवीण जैन लोढ़ा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।