संभागीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण
जोधपुर। संभागीय आयुक्त बी एल कोठारी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी की प्रात: 9 बजे उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होने वाले प्रमुख समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास्ट का निरीक्षण करने के बाद होने वाली परेड की सलामी लेंगे। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गणतंत्र दिवस की आवश्यक तैयारियंा करीब पूर्ण कर ली गई है। परेड में आर ए सी, राजस्थान पुलिस, महिला एवं पुरूष होमगार्ड, स्काऊट, गाईड की टुकडिया भाग लेंगी। राजस्थान पुलिस, आ ए सी बैण्ड के अलावा विभिन्न विद्यालयों की बैण्ड प्लाटुन भी परेड का हिस्सा होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल का संदेश पठन के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में डंबल्स, लेजियम एवं सामुहिक व्यायाम के भी प्रदर्शन होंगे। इस बार विशेष संास्कृतिक प्रस्तुति में राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के देशभक्ति गीतों पर लोकगीत एवं सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति होंगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की आकर्षक झंाकियों के भी प्रदर्शन किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी की शाम 6 बजे जयनारायण व्यास टाऊन हॅाल में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आकर्षक संास्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस संध्या में सरदारपुरा बालिका विद्यालय, नेत्रहीन विद्याालय, जालोरीगेट बालिका विद्यालय, सोहनलाल मनिहार विद्यालय, बीजेएस एवं न्यू आरके पब्लिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत, देशभक्ति गीत एवं सामुहिक नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
- एरिया मजिस्टे्रट संबंधी संशोधित आदेश जारी
जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने पंचायत आम चुनाव-2020 के लिए नियुक्त एरिया मजिस्टे्रट संबंधी आदेश में संशोधन किया है।
आदेश के अंतर्गत जोधपुर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त राजेन्द्रसिंह चांदावत को भूंगरा मुख्यालय में एरिया मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत दासनियां, पाबूसर, रावतसर, चुतरपुरा, सोंवालिया, लुम्बानसर, भूंगरा, गजेसिंह नगर क्षेत्र है। इसी तरह सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट (फास्ट टे्रक) मंयक मनीष को भी भंूगरा मुख्यालय के लिए एरिया मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। - 1 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि के 15 कार्यों की अनुशंषा
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले में 15 विकास कार्यो के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से 1 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने की अनुशंषा की है।
कार्यवाहक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अनुशंषित कार्यो में 6 कार्य पीएचईडी, 5 कार्य नगर निगम, 7 कार्य पीडब्ल्यूडी एक कार्य जेडीए व एक प्रबंध समिति से संबंधित है। उन्होंने बताया कि पीएचईडी के कार्यो में वार्ड संख्या 54 में महामंदिर खटीको का बास, मानसागर की गली में नई पाईप लाईन का कार्य के लिए 9 लाख रुपए की राशि ,वार्ड संख्या 454 में भदवासिया आरओबी रोडवेज बस डिपों के पास जल कनेक्शन के लिए 4.50 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने के लिए, वार्ड संख्या 53 में कागा श्मशान ढाल में हैण्डपंप पर पावर पम्प मय वाटर टैंक लगवाने के कार्य के लिए 1.15 लाख रुपए की राशि, वार्ड 53 में कागा क्ष़ेत्र में पानी की नई पाईप लाईन एवं हैण्डपम्प पर कम्प्रेशर मय वाटर टैंक के कार्य के लिए 1.25 लाख रुपए की राशि, वार्ड संख्या 53 में कागा कॉलोनी के वाल्मीकी श्मशान भूमि पर लगे ट्यूबवेल में सबमर्शिबल लगाने के लिए 1 लाख रुपए की राशि, सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पूर्व स्थापित 21 हेण्डपम्प पर मोटर पम्प लगवाने के कार्य के लिए 18.90 लाख रुपए की राशि के साथ नगर निगम के कार्यो में वार्ड संख्या 56 में रामप्रसाद बिस्मिल व्यायाम शाखा में रिंग निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रुपए की राशि, वार्ड संख्या 60 में हुडेको क्वार्टर रोड, अशोक कॉलोनी में गाडिया लोहार समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य के लिए 20 लाख रुपए की राशि, वार्ड संख्या 61 में मगरा पंूजला अन्नासागर स्थित पूंजला नाडी के पास सार्वजनिक शौचालय बनवाने के कार्य के लिए 5 लाख रुपए की राशि, वार्ड संख्या 61 में माता का थान के हस्तीमल नगर, श्री रामनगर, दौलासागर बेरा आदि क्षेत्रों में सीवरेज लाईन के कार्य के लिए 5 लाख रुपए की राशि, वार्ड संख्या 64 में गोपी बेरा, मण्डोर में सार्वजनिक स्नानागर निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि के कार्यो की अनुशंसा की है।
मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यो में वार्ड संख्या 43 में गणेशपुरा में निर्मित स्नानागर की चार दिवारी का निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए की राशि व सामुदायिक भवन राजीव गांधी कॉलोनी भाटी चौराहा के जीर्णोद्धार का कार्य 5.50 लाख रुपए की राशि, जोधपुर विकास प्राधिकरण के कार्यो में वार्ड संख्या 55 में जाटाबास शिवमंदिर गली से महेन्द्र परिहार के घर से होते हुए हरीओम के घर तक सडक़ व सीवरेज बनवाने के लिए 14 लाख रुपए की राशि, वार्ड संख्या 61 में राजकीय अन्ध विद्यालय आंगणवा जोधपुर में सीसीटीवी कैमरे व कूलर लगवाने का कार्य के लिए 5.50 लाख रूपए की राशि के कार्यो की अनुशंषा की गई है। - महिला बॉक्सर को दी आर्थिक सहायता
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आईको नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2019 में गोल्ड मेडल हासिल कर राज्य का नाम रोशन करने वाली जोधपुर की महिला बॉक्सर संगीता सांसी को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहातया प्रदान की है। कार्यवाहक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा महिला बॉक्सर को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने व प्रशिक्षण के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान कर अपवाद स्वरूप 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृति की जिसे लाभांवित के बैंक खाते में जमा करवाया जा चुका है।