जैन संतों की सुरक्षा की मांग
जोधपुर। पैदल विहार में जैन संत घायल एवं विहार ग्रुप के सदस्य की एक्सीडेंट से मौत होने पर जोधपुर जैन समाज के कई संस्था संगठनों ने गहरी चिंता जताई।
अहिंसा क्रांति संस्था के मुकेश जैन व धनराज विनायकिया ने बताया कि भिवंडी के समीप पैदल विहार करते हुए आचार्य भगवंत मलयकीर्तिसूरिश्वर महाराज का महाराष्ट्र के शाहपूर के पास एक्सीडेंट होने से जैनाचार्य को भिवंडी के अस्पताल मे भर्ती कराया गया तथा साथ में पैदल विहार चलने वाले जिनशासन के श्रमण श्रमणी भगवंतों की विहार सेवा मे तन मन धन से कार्य करनेवाले भिवंडी विहार सेवा ग्रुप के वीर सैनिक लतिश जैन का इस एक्सिडन्ट में निधन होने से गहरी चिंता जताते हुए जोधपुर जैन गौरव समिति तपागछ संघ अखिल भारतीय मूर्तिपूजक युवक महासंघ चिंतामणि पाश्र्व मंडल बल्लभ महिला मंडलआदि कई संस्थाओं संगठनों ने 2 मिनट का मौन नवकार महामंत्र का स्मरण कर भाव भरी श्रद्धांजलि अर्पित की। आए दिन हो रहे पैदल विहार हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए विनायकिया ने सरकार से सुरक्षा पुख्ता इंतजाम की मांग की व कहा कि साधु संत कोई भी संप्रदाय के हो सभी देश की धरोहर है सभी ने वीर विहार सेवक के आत्मा की शांति के लिये तथा जैनाचार्य के जल्द स्वास्थ्य ठीक होने की प्रभु को प्रार्थना करते हुये नवकार महामंत्र का जाप किया।