गाने को रिक्रेएट पर गुस्सा हुईं मलाइका अरोड़ा, कहा- ‘ओरिजिनल गाने ही सुनने में अच्छे लगते हैं’

नई दिल्ली। रातोंरात ‘छाइंया छाइंया’  गाने से सुपरस्टार बनने वाली मलाइका अरोड़ा आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी है। 1998 में शाहरूख खान की फिल्म ‘दिल से’   के इस गाने ने मलाइका की जिंदगी को एक झटके में बदल दिया। मलाइका अरोड़ा भी इस बात से सहमत है कि उनकी जिंदगी के बदलाव में इस गाने का सबसे बड़ा हाथ है। वहीं अब मलाइका के गाने छाइंया छाइंया को रीक्रिएट किया जा रहा है। जैसा की हम सब जानते हैं कि आजकल बॉलीवुड की फिल्मों में पुराने गानों को रिक्रिएट कर उन्हें नए बनाने का ट्रेंड चल रहा है। कई बार डायरेक्टर को इस के लिए काफी ट्रोल भी किया जाता है। गानों में रिमिक्स, रैप डालाकर उस गाने को फिर से इस्तेमाल किया जा रहा है। मलाइका के गाने छैंया -छैंया को भी नए वर्जन देने की बात सामने आ रही है। जिस पर मलाइका का कहना है कि ‘कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनके साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं करनी चाहिए। वो ओरिजनल ही सुनने में अच्छे लगते हैं।’ अब ऐसे में दिखना होगा कि क्या सच में मलाइका के इस गाने को रिक्रिएट किया जाएगा।बता दें कि इन दिनों मलाइका अरोड़ा MTV के शो india’s top next model और इंडियाज बेस्ट डांसर मेंं बतौर जज दिखाई दे रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें पर जोरों पर हैं ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button