नालों के निर्माण का उद्घाटन
जोधपुर। विधायक मनीषा पंवार ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा अनुसार शहर विधानसभा क्षेत्र में नालों के निर्माण का उद्घाटन किया।
शहर विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि वर्षा ऋ तु में कलेक्टर निवास, रातानाड़ा क्षेत्र का पांंचबत्ती एरिया, ग्रीन गेट्स, पोलो ग्राउण्ड के आसपास का क्षेत्र अजीत कॉलोनी, गौशाला मैदान आदि क्षेत्र के लिए भारी समस्या बन जाता था। विधायक ने बताया कि इन समस्याओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सज्ञान में लाने पर तुरन्त ही इन जनसमस्याओं से निजात दिलाने हेतु वशेष बजट जारी किया था, जिससे इन नालों का निर्माण होगा व वर्षा ऋ तु में एकत्रित होने वाले जल की निकासी व्यवस्थित होगी। इसी क्रम में रेजीडेंसी रोड नाले के लिए 2.87 करोड़, अजीत कॉलोनी के नाले के लिए 67 लाख, गौशाला मैदान के नाले के लिए 1.05 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। इन कार्यो का आज शहर विधायक मनीषा पंवार ने उद्घाटन किया व साथ ही नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋ तु से पूर्व यह सारे काम पूर्ण हो जाने चाहिए।उदघाटन कायक्रम में पूर्व प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुजरअभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमन्त शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र कंवर, लूणेश प्रजापत, विजय लक्ष्मी पटेल, दौलत सिंह साँखला, वन्दना सांखला, निरख सा मेहता, इंद्र सिंह, राजेश भैरवानी, अनिल मेहता नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर माथुर,सहायक अभियंता मनमोहन चौधरी, कनिष्ठ अभियंता अंजली राठौड़ सहित कई जन उपस्थित थे।