नागाणा के नागणेचिया माता मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश व ध्वजा चढ़ाई गई

अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर

महाराजा गज सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम

राजपूत विश्रामगृह का हुआ शिलान्यास

राजपूत विश्रामगृह का हुआ शिलान्यास

जोधपुर। नागाणा स्थित नागणेच्चिया माताजी मंदिर व मंदिर परिसर में बुधवार 2 अप्रेल को नागाणा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महाराजा गज सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमो में ट्रस्ट उपाध्यक्ष महारानी श्रीमती हेमलता राज्ये भी शरीक हुई।

            महाराजा गज सिंह जी ने बुधवार को माँ मंदिर परिसर नागाणा में जन सहयोग से निर्मित होने जा रहे राजपूत विश्राम गृह का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर महारानी हेमलता राज्ये जी भी उपस्थित थी। पंडित शिवप्रसाद बालोतरा ने भूमि पूजन व शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न करवाया। राजपूत विश्राम गृह के प्रस्तावित प्लान के अनुसार 94 कमरे बनाए जाएंगे। जो भामाशाह सहयोग देगा उसके लिए 6 लाख की सहयोग राशि तय की गई है। अब तक राजपूत विश्रामगृह में कमरे निर्माण में सहयोग देने के लिए अनेक भामाशाह आगे आए हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, विधायक भीनमाल डॉ समरजीत सिंह, किशन सिंह जसोल, ब्रिगेडियर शक्ति सिंह, मेजर जनरल शेर सिंह, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, मां नागणेचिया माता मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह थोब, समाजसेवी समुद्र सिंह नौसर,डॉ मनोहर सिंह राठौड़, कल्याण सिंह राठौड़, अजय सिंह देपालसर, दिलीप सिंह उदावत,बिशन सिंह सोढा, बजरंग सिंह बागरा, ईश्वर सिंह, किशन सिंह राठौड़,कुंदन सिंह, चंदन सिंह केतु, डॉ मनोहर सिंह टालनपुर, बाग सिंह राव,फारूक अहमद, शंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

राजपुरोहित विश्राम गृह का हुआ उद्घाटन

            बुधवार को मां नागणेचा माता मंदिर परिसर में महाराजा गज सिंह जी द्वारा मंदिर परिसर के पास निर्मित राजपुरोहित समाज धर्मशाला का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलसीराम जी महाराज, गाजियाबाद के संत नारायण गिरी जी, सैनाचारी अचलानन्द गिरी जी, निर्मल नाथ जी महाराज का सानिध्य मिला। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मां नागणेचिया माता के परिसर में राजपुरोहित समाज द्वारा जो धर्मशाला बनाई गई है इसका उपयोग यहा नागणेचिया माता जी के दर्शन करने आने वाले भक्तजनों द्वारा किया जाएगा। राजपुरोहित समाज का यह कार्य सराहनीय है। राजपुरोहित समाज के भामाशाहो द्वारा इस धर्मशाला के बनाने में जो सहयोग दिया गया उनको बहुत-बहुत धन्यवाद l उन्होंने कहा कि दर्शनों के लिए देशभर से लोग आते हैं। नागणेचिया माता मंदिर का कार्य लगातार चल रहा है। सभी का सहयोग मिल रहा है I मां नागणेचिया की मेहरबानी सभी पर बनी रहे यही हम प्रार्थना करते हैं। सभी खुशहाल रहे, प्रेम व भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि आज कई संतों का सानिध्य मिला, आशीर्वाद मिला, इनके आशीर्वाद से हमें और ज्यादा काम करने की शक्ति मिलती है,सही राह पर चलने का मार्ग प्रशस्त होता है। समारोह को महारानी हेमलता राज्ये जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आसमान नागणेचा जी के इस दरबार में संतों पधारे व उनके सानिध्य आशीर्वाद मिला है। राजपुरोहित समाज ने विश्राम गृह बनाकर बहुत ही अच्छा कार्य किया है। इसका फायदा यहा आने वाले सभी समाज के लोगों को मिलेगा। 

पूर्व कुलपति डॉ भंवर सिंह राजपुरोहित व राजपुरोहित समाज के लोगों द्वारा महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी का सम्मान में स्वागत किया। समारोह में राजपुरोहित समाज के सैकड़ो पुरुषों व महिलाओं में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर विदाई पोकरण प्रताप पुरी महाराज, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल,पूर्व विधायक मदन प्रजापत, रावल किशन सिंह जसोल, मेजर जनरल शेर सिंह, मां नागणेचिया मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह थोब सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। 

सोलर एनर्जी प्लांट का हुआ उद्घाटन

            मंदिर परिसर में 150 किलोवाट का सोलर एनर्जी प्लांट स्थापित किया गया है जिसका महाराजा गज सिंह जी ने शिला पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर महारानी हेमलता राज्ये जी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में मेजर जनरल शेर सिंह, प्रबंधन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, कल्याण सिंह राठौड़, वरिष्ठ प्रबंधक रणवीर सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। मुख्य अभियंता पी के पुरोहित ने सोलर प्लांट के बारे में जानकारी दी I

मंदिर शिखर पर कलश चढ़ाया गया हवन हुआ

            माँ नागणेच्चा मंदिर में हवन हुआ जिसमें महाराजा गज सिंह जी व महारानी श्रीमती हेमलता राज्ये जी बैठें व आहुतियां दी। हवन में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, ब्रिगेडियर शक्ति सिंह, विधायक भीनमाल डॉक्टर समरजीत सिंह, रावल किशन सिंह, डॉ मनोहर सिंह राठौड़, बिशन सिंह सोढा, नारायण सिंह आंकड़ावास बैठे।मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश व ध्वजा चढ़ाई गई। मुख्य मंदिर में दोनों तरफ पूर्ण विधि विधान से काला भेरुजी व काला भेरू जी स्थापित किए गये।

इन संतो का मिला सानिध्य

            कार्यक्रम में गाजियाबाद के संत नारायण गिरी जी महाराज, सैनाचार्य अचला नन्द गिरी महाराज, ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज व परेऊ मठ के ओंकार भारती महाराज का सानिध्य मिला। महाराजा गज सिंह जी द्वारा इस अवसर पर साधु – संतों का श्रीफल, शॉल,माला व फलो की टोकरी, मेवा व भेंट द्वारा बहुमान किया जाएगा। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग करने वाले लाभार्थियों का साफा, शॉल, माला व मां नागणेच्चया माताजी की तस्वीर भेंट कर बहुमान किया गया।

व्यवस्थाओं में इनकी रही प्रभारी की भूमिका

            मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी के रूप में प्रबंधन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह थोब, डॉ ईश्वर सिंह भंवरानी, डॉ मनोहर सिंह सेतरावा, कल्याण सिंह राठौड़, धनसिंह राजादंड, अजयपाल सिंह देपालसर, महावीर सिंह कोसेलाव, वरिष्ठ प्रबंधक रणवीर सिंह राठौड़, प्रबंधक फतेह सिंह राठौड़,सहायक प्रबंधक उत्तम सिंह इंदा, भोजनशाला प्रभारी देवी सिंह भाटी, शिल्पी कैलाश सोमपुरा व चन्द्र प्रकाश सोनी की भूमिका रही।

4 अप्रेल को राव धूहड़ जयंती पाटोत्सव

            नागाणा मंदिर में चैत्र शुक्ल सप्तमी 4 अप्रेल को राव धूहङ जयंती व माता जी का पाटोत्सव होगा। इस अवसर पर मारवाड़ के साधु-संतो को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button