संत खेतेश्वर महाराज का 112वा जन्म कल्याणक महोत्सव 22 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा

— शोभायात्रा में 51 भव्य झांकिया निकलेगी

जोधपुर। राजपुरोहित समाज के आराध्य देव संत खेतेश्वर महाराज का 112वा जन्म कल्याणक महोत्सव 22 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा 22 अप्रैल सुबह 11 बजे संत श्री खेतेश्वर मार्ग 12वी रोड से रवाना होकर पांचवी रोड, शनिश्चर जी का थान, जालोरी गेट, स्टेशन रोड, राज रणछोड़जी मंदिर से रेलवे स्टेशन होते हुए ओलंपिक चौराहा, तारघर, सी रोड, जलजोग चौराहा होते हुए रावण का चबूतरा मैदान पहुंचकर संपन्न होगी।

जानकारी देते हुए खेतेश्वर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष शेरसिंह कागनाडा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत खेतेश्वर महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें जोधपुर शहर सहित आस पास के गांवों से समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा पहनकर हिस्सा लेंगे। शोभायात्रा में ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलछाराम महाराज, महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज, संत बालकदास महाराज, वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज, संत श्री हुकमानंद महाराज सरस्वती आश्रम बालोतरा, घनश्याम दास महाराज मादलिया का पावन सानिध्य रहेगा। शोभायात्रा में 51 झांकियों को शामिल किया जाएगा।

प्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह बड़ली ने बताया संत खेतेश्वर जन्म महोत्सव को लेकर गांव गांव जाकर रथ के माध्यम से समाज बंधुओ को निमंत्रण दिया जा रहा है। महोत्सव की पूर्व संध्या पर 21 अप्रैल को राजपुरोहित मेडिकल मित्र मंडल की ओर से श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर में रक्तदान शिविर भी होगा। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवा रक्तदान करेंगे। वहीं शाम के समय 12वीं रोड चौराहे पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। वही समाज के बंधु घर पर दीप प्रज्वलन भी करेंगे।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्रीपाल सिंह जाटियावास, महामंत्री धीरेंद्र सिंह बामनू, महामंत्री अर्जुन सिंह बासनी, सह कोषाध्यक्ष देवीसिंह भाटेलाई, श्याम सिंह चाड़वास, विक्रम सिंह घेवड़ा, दिनेश सिंह खाराबेरा, पृथ्वी सिंह बासनी मनना, लक्ष्मण सिंह सरवड़ी, किशोर सिंह नारनाडी, अशोक सिंह फुलासर, मदन सिंह भाटेलाई, सुमेर सिंह चावंडा, कुलदीप सिंह कागनाडा, अशोक सिंह नारनाडी सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button