विविधता में एकता भरा सांस्कृतिक आदान-प्रदान का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बनाड़ जोधपुर में बुधवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत शृंखला के तहत भारत के सुदूर उत्तर-पूर्वी राज्य असम के केंद्रीय विद्यालय दिनजान के साथ विविधता में एकता भरा सांस्कृतिक आदान-प्रदान का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने बताया कि वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न इस भव्य कार्यक्रम में दोनों केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी। सर्वप्रथम प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने दीप प्रज्वलन किया ।

तत्पश्चात उन्होंने केंद्रीय विद्यालय दिनजान के प्राचार्य नाथू राम जांगिड़ को स्वागत स्वरुप प्रतीकात्मक साफ़ा भेंट किया। विद्यालय के छात्र तुषार गौड़ ने पीपीटी के माध्यम से राजस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने राजस्थानी संस्कृति की सुगंध समेटे विभिन्न गीत, संगीत, नृत्य के कार्यक्रम पेश किए। छात्र पुष्पेन्द्र सिंह ने वीर दुर्गादास राठौड़ पर केन्द्रित राजस्थानी कविता का पाठ किया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारत सरकार की इस अद्भुत पहल का स्वागत किया और विद्यार्थियों के लिए भारत को करीब से जानने का इसे सर्वश्रेष्ठ अवसर बताया। केंद्रीय विद्यालय दिनजान के विद्यार्थियों ने भी असम की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली उम्दा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अंत में इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुनीता यादव ने इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए शिक्षकों पवन टाक, विक्रम सिंह, सोहन लाल शर्मा, पायल वर्मा, गगन जोत, गिरीन्द्र तलेगाँवकर, केशव वरनोती, दीप्ति जीनगर के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button