खेतेश्वर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा : समाज सुधार की झांकियोंं और भजन गायकों ने बांधा समां

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati

जोधपुर। राजपुरोहित समाज के आराध्य देव संत खेतेश्वर महाराज का 112वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। झांकियां समाज सुधार से ओतप्रोत रही और झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं भजन गायकों ने भी समां बांध दिया।

शोभायात्रा सुबह 11 बजे के करीब संत श्री खेतेश्वर मार्ग 12वी रोड पर संतों से सानिध्य में पूजा अचर्ना करके निकाली गई। शोभायात्रा पांचवी रोड, शनिश्चर जी का थान, जालोरी गेट, स्टेशन रोड, राज रणछोडज़ी मंदिर से रेलवे स्टेशन होते हुए ओलंपिक चौराहा, तारघर, सी रोड, जलजोग चौराहा होते हुए रावण का चबूतरा मैदान पहुंचकर संपन्न होगी।

खेतेश्वर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष शेरसिंह कागनाडा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत खेतेश्वर महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें जोधपुर शहर सहित आस पास के गांवों से समाज बंधुओं और मातृत शक्ति ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर हिस्सा लिया।

शोभायात्रा में ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलछाराम महाराज, महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज, संत बालकदास महाराज, वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज, संत श्री हुकमानंद महाराज सरस्वती आश्रम बालोतरा, घनश्याम दास महाराज मादलिया का पावन सानिध्य रबा। शोभायात्रा में समाज सुधार और धार्मिक इतिहास की जानकारी देेने वाली समाज बंधुओं की ओर से तैयार की गई 51 झांकियों शामिल की गई और समाज के भजन गायकों ने खेतेश्वर भगवान के भजनों की स्वरलहरियों से समा बांध दिया।

प्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह बड़ली ने बताया संत खेतेश्वर जन्म महोत्सव की पूर्व संध्या पर 21 अप्रैल को राजपुरोहित मेडिकल मित्र मंडल की ओर से श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवाओ ने जरूरत मंद मरीजों के लिये रक्तदान कर पुनित सेवा कार्य किया। जबकि संध्याकाल में 12वीं रोड चौराहे पर भव्य आतिशबाजी करने के साथ समाजबंधुओ ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्वलन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button