कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा की वाहन रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

जोधपुर। जोेधपुर लोकसभा क्षे़त्र से कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा ने आज प्रचार के अंतिम दिन जोधपुर में रखी विशाल वाहन रैली, पैदल यात्रा व समापन सभा का आयोजन हुआ। रैली के संयोजक डॉक्टर वीरेंद्र माथुर, हेमंत शर्मा, राहुल पाराशर, बलदेव गोरा, सुयोग काबरा और अमित बिश्नोई विशाल शर्मा, मनीष लोढ़ा, अजय शर्मा, प्रतिमा शर्मा ने इस रैली का आयोजन किया ।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के प्रवक्ता संजय गौड़ ने बताया कि वाहन रैली दोपहिया , चौपहिया वाहन सुबह 10 बजे चोपासनी स्कूल से प्रारंभ होकर पहला पुलिया आखलिया चौराहा बॉम्बे मोटर चोराहा, पांचवी रोड, शनिचर जी का थान होते हुए हजारों की संख्या में जन सैलाब के साथ जालोरी गेट, महात्मा गांधी अस्पताल, कांग्रेस कार्यालय, सोजती गेट नई सड़क होते हुए घंटाघर में जाकर सभा में तब्दील हो गई।

वाहन रैली व पैदल यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। जो एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओ व सभी अग्रीम संगठनों के पदाधिकारियों बूथ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके इस रैली में हजारों की संख्या में दोपहिया वाहन , कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों में, ग्रामीण क्षेत्र से आए किस कार्यकर्ता अपने-अपने ट्रैक्टरों में , महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए पैदल मार्च कर रही थी। सभी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा था। हर कार्यकर्ता अपने आप को करण सिंह उचियारड़ा मानते हुए पूरे जोश के साथ नारे लगा रहे थे रैली का जगह-जगह ट्रेनों में पुष्प वर्षा कर विभिन्न समाजो द्वारा करण सिंह उचियारड़ा का साफा पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया अलग-अलग समाजों के लोगों ने अलग-अलग जगह रैली में आए कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था रैली का समापन घंटाघर परिसर में जनसभा के रूप में संपन्न हुआ।

इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर लोकसभा के प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा , पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी महापौर कुंती देवड़ा जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान और दक्षिण के अध्यक्ष नरेश जोशी पूर्व विधायक मनीष पवार पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई पूर्व विधायक किशना राम विश्नोई पीसीसी के सदस्य उमेद सिंह राठौड़ देहात महिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल सेवादल के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा समाजसेवी जफर खान मारवाड़ आदि कांग्रेस के पदाधिकारि उपस्थित थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की वर्तमान की भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से उन्होंने बदले की भावना रखते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया या उनका संचालन धीरे कर दिया जिससे आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह योजनाएं हमने आम जनता को राहत देने के लिए बनाई थी लेकिन भाजपा सरकार का मनसुबे कुछ और ही है वह अपने घोषणा पत्र में वादे जरूर करती है लेकिन उन बातों को पूरा नहीं करती है और हर मोर्चे पर अब तक नाकामयाब साबित हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार जोधपुर की जनता के लिए एक सुनहरा अवसर है कि हम सभी मिलकर लोकसभा के इस चुनाव में करण सिंह उचियारड़ा को भारी मतों से विजय दिलाकर लोकसभा भेजें और सांसद निधि के अंतर्गत जो कार्य अभी तक जोधपुर की लोकसभा में नहीं हुए हैं वह कार्य करण सिंह जी उचियारड़ा के माध्यम से पूरे करवाएंगे इस जनसभा को पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी महापौर कुंती देवड़ा उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सलीम खान दक्षिण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश जोशी पूर्व विधायक मनीष पंवार पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई पूर्व विधायक किशना राम पीसीसी सदस्य उमेद सिंह राठौड़ ने संबोधित किया सभा के आरंभ में क्षेत्रीय पार्षद नजमा लियाकत अली रंगरेज ने करण सिंह उचियारड़ा का साफा और माला पहनकर स्वागत किया जनसभा का संचालन जोधपुर लोकसभा मीडिया प्रभारी हरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button